पंजाब के लुधियाना जिला कोर्ट में धमाके से दो लोगों के मारे जाने की खबर है। जिला कोर्ट के दूसरे फ्लोर पर हुए इस धमाके में पांच अन्य लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है।
Punjab | Several feared injured in explosion in Ludhiana District Court Complex
— ANI (@ANI) December 23, 2021
Details awaited. pic.twitter.com/H3jaqit93H
चलाया जा रहा है सर्च अभियान
गुरुवार को ही दुष्कर्म मामले में विधायक सिमरजीत सिंह बैंस सहित अन्य की पेशी भी थी। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर तक पुलिस कमिश्नर और डीसी दफ्तर के ठीके पीछे कचहरी परिसर में सब कुछ सामन्य चल रहा था। बाद दोपहर अचानक दूसरी मंजिल पर जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद धुएं का एक गुबार उठा।
पंजाब के लुधियाना जिला कोर्ट में धमाके से दो लोगों के मारे जाने की खबर है। जिला कोर्ट के दूसरे फ्लोर पर हुए इस धमाके में पांच अन्य लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है। #Punjab @PunjabPoliceInd pic.twitter.com/50K0r8GxP3
— mKhabar (@mKhabarlive) December 23, 2021
इससे पहले लोग कुछ समझते, वहां भगदड़ मच गई। कुछ देर में बिलिडंग पूरी तरह से खाली हो गई। पुलिस कमिश्नर सहित सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इमारत में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
0 Comments