भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले व दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे जबकि केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज की सिराथु सीट से प्रत्याशी होंगे। कैराना विधानसभा सीट से मृगांका सिंह भाजपा प्रत्याशी होंगी।
भाजपा ने पहले चरण की 58 सीटों में से 57 उम्मीदवारों व दूसरे चरण की 55 सीटों में से 48 पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। भाजपा ने श्रीकांत शर्मा को मथुरा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। वह योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री हैं। मेरठ दक्षिण से सुरेंद्र तोमर व खतौली से विक्रम सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है। नवाबगंज से एमपी आर गंगवार, फरीदपुर से डॉ. श्याम बिहारी लाल, बरेली से डॉ. अरुण सक्सेना, बरेली कैंट से संजीव अग्रवाल, कटरा से वीर विक्रम सिंह प्रत्याशी होंगे। भाजपा ने 107 प्रत्याशियों की सूची जारी की है।
- सीएम योगी- गोरखपुर शहर
- केशव प्रसाद मौर्या- सिराथु (प्रयागराज)
- मथुरा- श्रीकांत शर्मा
- नोएडा- पंकज सिंह
- हस्तीनापुर- दिनेश खटीक
- मेरठ- कमल दत्त शर्मा
- सरधना- संगीत सोम
- मेरठ साउथ- सोमेंद्र तोमर
- हापुड़- विजय पाल
- गढ़- हरेंद्र चौधरी
- नोएडा से पंकज सिंह का टिकट हुआ फाइनल वही दादरी से तेजपाल नागर और जेवर से धीरेन्द्र ठाकुर का हुआ टिकट फाइनल
- साहिबाबाद- सुनील शर्मा धौलाना- धर्मेश नॉएडा - पंकज सिंह सिकंदरबाद- लक्ष्मीराज सिंह बुलन्दशहर- प्रदीप चौधरी सायना- देवेंद्र चौधरी ख़ुर्जा - मीनाक्षी सिंह बरौली - जयबीर सिंह अतरौलि - संदीप सिंह कोल- अनिल पराशर।
- सिकंदराबाद सीट से कंडीडेट बदला
- अतरौली -संदीप सिंह मंत्री
- छर्रा-रविंदरपाल सिंह विधायक
- कोल अनिल पराशर विधायक
- इगलास राजकुमार सहयोगी
- छाता- चौधरी लक्ष्मीनारायण
- गोवर्धन- ठाकुर मेधश्याम सिंह
- मथुरा-श्रीकांत शर्मा ऊर्जामंत्री
- बलदेव-पूरन प्रकाश जाटव विधायक
- एत्मादपुर- डॉ धर्मपाल सिंह (बदलाव)
- आगरा कैंट- डॉ जीएस धर्मेश मंत्री
- आगरा दक्षिण- योगेंद्र उपाध्याय
- आगरा नार्थ- पुरुषोत्तम खंडेलवाल विधायक
- आगरा ग्रामीण- बेबीरानी मौर्य पूर्व राज्यपाल
- फतेहपुर सीकरी- चौधरी बाबूलाल पूर्व सांसद
- फतेहाबाद-छोटेलाल वर्मा
- बाह- रानी पक्षालिका
- देवबंद-बृजेश सिंह रावत
- रामपुर मनिहारी देवेन्द्र निम
- गंगोह कीरत सिंह गुजर
- नजीबाबाद कुंवर भारतेंदु सिंह (पूर्व सांसद)
- नगीना डॉ यशवंत सिंह
- धामपुर अशोके राणा
छाता लक्ष्मीनारायण माड- राजेश चौधरी गोवर्धन- मेघराज सिंह मथुरा- श्रीकांत शर्मा बलदेव- पूरण प्रकाश जाटव एत्मदपुर- धर्मपाल आगरा दक्षिण- योगेन्द्र उपाध्याय आगरा- पुरुषोत्तम खंडेलवाल आगरा देहात - बेबिरानी रानी मोर्या फ़तेहपुर सीकरी- बाबूलाल, बाह रानी पक्षालिका।
10 मार्च को आएंगे यूपी चुनाव के नतीजे
बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा. यूपी में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे. जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. चुनाव आयोग ने कोरोना के मद्देनज़र यूपी, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए 15 जनवरी तक किसी भी राजनीतिक रैलियों और रोड शो की अनुमति नहीं दी है.
अबतक-403 में से
बीजेपी 107
सपा गठबंधन 28
बीएसपी 53
कांग्रेस 125 टिकट घोषित
0 Comments