अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला,ऐसी सरकार है जो दूध-दही पर भी टैक्स लगा रही

akhilesh yadav in jaunpur,akhilesh yadav jaunpur,akhilesh yadav jaunpur mein,akhilesh yadav live jaunpur,akhilesh yadav jaunpur live,akhilesh yadav jaunpur news,akhilesh yadav rally in jaunpur,akhilesh yadav jaunpur rally,akhilesh yadav jaunpur visit,akhilesh yadav jaunpur daura,jaunpur rally akhilesh yadav,akhilesh yadav jaunpur aagman,akhilesh yadav vijay yatra jaunpur,akhilesh yadav,akhilesh yadav rally in jaunpur today live,#akhileshyadav

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को गरीब विरोधी सरकार बताया। अखिलेश यादव ने कहा कि यह देश की पहली ऐसी सरकार है जो दूध-दही पर भी टैक्स लगा रही है। यह उद्यमियों की सरकार है और केवल उद्योगपतियों के सहारे आगे बढ़ना चाहती है। अग्निवीर योजना लाकर नौजवानों के साथ खिलवाड़ कर रही है। योजना का विरोध करने में जो जेल गए हैं उसकी बात सदन में उठाएंगे और फर्जी मुकदमों को वापस लेने की बात उठाया जाएगा। अखिलेश यादव गुरुवार को जौनपुर जिले के बरसठी के  खुआंवा गांव में स्व. हंसराज जगनंदन यादव की पुण्यतिथि कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। 

बुंदलेखंड एक्सप्रेस-वे परियोजना प्रदेश की सबसे बड़ी परियोजना है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। बारिश होते ही एक्सप्रेस-वे पर जगह-जगह गड्ढे हो गए। लोगों की जान जा रही है। एक्सप्रेस-वे के निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया गया। जब सड़क बनाने वाले इंजीनियर से ही पैसे लेंगे तो सड़कें कैसी बनेंगी।

थाने की तरह हो गई ईडी

अखिलेश यादव ने कहा कि ईडी कोई नई चीज नहीं हैं। वो थाने की तरह हो गई है। समय-समय पर राजनीतिक लोगों को परेशान करने के लिए केंद्र सरकार ईडी का सहारा लेती है। दिल्ली में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता को ईडी पूछताछ के लिए बुला रही है। शायद भाजपा ये संदेश देना चाहती है कि उसके खिलाफ कोई बोलेगा तो उसे भी बुला पूछताछ के लिए बुला लिया जाएगा। 

डर के मारें ओम प्रकाश राजभर ने तो गठबंठन

सपा मुखिया ने आगे कहा कि भाजपा विपक्ष को बांटकर और डरा कर रखना चाहती है। हो सकता है कि ओम प्रकाश राजभर को भी कोई डर हो। जिसके कारण हमारा गठबंठन टूट गया। अब तो लगता है कि ओम प्रकाश राजभर के अंदर किसी दूसरे की आत्मा आ गई है। जो अब झाड़-फूंक करवाने पर ही निकलेगी।

राजभर की सुरक्षा को लेकर किए गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को जो खुश रहेगा उसे सुरक्षा मिलेगी। शिवपाल को लेकर किए गए एक सवाल के जवाब में कहा कि उन्हें अगर लगता है कि मैं चाचा का सम्मान नहीं कर पा रहा हूं। इसलिए उन्हें स्वतंत्र कर दिया हूं। लेकिन, वह अपनी अलग से पार्टी बनाकर किसानों, असहाय, गरीबों की सेवा करें।  

अग्निवीर योजना से हो रहा नौजवानों के साथ खिलवाड़

सपा अध्यक्ष न कहा कि अग्निपथ योजना का हम विरोध करते हैं।  सरकार अग्निवीर योजना लाकर नौजवानों के साथ खिलवाड़ कर रही है। नौजवान का सपना है वह देश के लिए कुर्बान हो जाएं, लेकिन सरकार उन्हें मौका नहीं दे रही है। हमारे देश को सुरक्षा चाहिए इसलिए परमानेंट नौकरी की व्यवस्था होनी चाहिए।

जौनपुर सदर, बदलापुर, शाहगंज, मड़ियाहूं सीट पर कम वोटों से हराए गए हैं। जो हारे हैं तो गिनती में हारे हैं। हम हारे हैं लेकिन हमारे कार्यकर्ता हारे नहीं है। कहा कि इस चुनाव में जो कमी थी उसे आने वाले लोकसभा चुनाव में पूरा किया जाएगा। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, विधायक डा. रागिनी सोनकर, तूफानी सरोज, लकी यादव, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, यज्ञाचार्य संतोष शुक्ला, सतीश , संतोष यादव, सुनील, घनश्याम दुबे, विजय मिश्रा, अरुण यादव आदि मौजूद लोग रहे।

Post a Comment

0 Comments