अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की पदयात्रा शुरू

samajwadi party paidal march,akhilesh yadav paidal march,samajwadi party chief akhilesh yadav exclusive,samajwadi paidal march,akhilesh yadav march,akhilesh yadav's cycle march,shivpal yadav akhilesh yadav,akhilesh yadav song samar singh,samajwadi party rule,samajwadi party chandauli,chandauli samajwadi party,samajwadi party,akhilesh yadav status samar singh,samajwadi party',akhilesh lal yadav,samajwadi party protest,akhilesh yadav mamata banerjee

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से लेकर विधानभवन तक मार्च कर रहे हैं। सपा ने बढ़ती महंगाई, किसानों की समस्याओं और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर राज्य सरकार के विरोध में इस पदयात्रा का आयोजन किया है। पदयात्रा को लेकर विक्रमादित्य मार्ग को छावनी बना दिया गया है। वीवीआईपी चौराहा से लेकर सपा कार्यालय तक बैरिकेडिंग कर भारी संख्या में फोर्स लगा दी गई है। इस रास्ते पर आम लोगों का आवागमन बंद कर दिया गया है। पदयात्रा के लिए अखिलेश यादव करीब पौने 10 बजे सपा कार्यालय पहुंच गए। पार्टी के अन्य विधायक भी कार्यालय पहुंचे गए हैं। यहां से सभी विधायक व कार्यकर्ता  अखिलेश यादव के नेतृत्व में विधानभवन के लिए पैदल निकले।

ये है विपक्ष की रणनीति

मुख्य विपक्षी सपा के मुख्य सचेतक मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार फेल रही है। प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। खास तौर पर महिलाओं पर अपराध का ग्राफ ज्यादा बढ़ा है। विपक्षी दलों के नेताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। महंगाई से जनता को दो जून की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को सदन में इन मुद्दों के आधार पर घेरा जाएगा। कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’, बसपा के उमाशंकर सिंह, रालोद के राजपाल बालियान, सुभासपा के बेदीराम ने भी महंगाई और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरने का एलान किया है। बैठक में अपना दल एस से राम निवास वर्मा, निषाद पार्टी से अनिल कुमार त्रिपाठी और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) से विनोद सरोज भी शामिल हुए।

कानून व्यवस्था की बदहाली समेत कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी

सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने रविवार को बताया था कि पार्टी के विधानसभा एवं विधानपरिषद सदस्य दल के प्रदेश मुख्यालय से सोमवार को शुरू हो रहे विधानमण्डल के मॉनसून सत्र में शामिल होने के लिए पैदल विधानसभा पहुंचेंगे. इस पदयात्रा का नेतृत्व पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे. उन्होंने बताया कि पैदल मार्च में शामिल विधायकों और विधान परिषद सदस्य के हाथों में तख्तियां होंगी जिसमें बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं के शोषण, कानून व्यवस्था की बदहाली, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में गड़बड़ी, बिजली संकट, किसानों नौजवानों के साथ हो रहे अन्याय से जुड़े मुद्दों का उल्लेख होगा.

कार्यक्रम निरस्त कर किया था यात्रा निकालने का फैसला

चौधरी ने बताया कि यह पदयात्रा पार्टी कार्यालय से शुरू होकर राजभवन और जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के सामने से गुजरेगी. गौरतलब है कि सपा विधायकों को पिछली 14 से 18 सितंबर तक विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन करना था लेकिन प्रशासन ने विभिन्न आदेशों का हवाला देते हुए उन्हें ऐसा करने से रोक दिया, जिसके बाद पार्टी ने अपना कार्यक्रम निरस्त करते हुए पर यात्रा निकालने का फैसला किया था. सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी ने बताया कि विधानमण्डल के वर्तमान सत्र में पार्टी जनसमस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाएगी. उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही है. हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार की घटनाओं से पूरा प्रदेश सिहर उठा है.

Post a Comment

0 Comments